छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पुजारी की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

Nil dhankar
19 July 2024 2:00 PM IST
Chhattisgarh: पुजारी की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
x
छग

राजिम। आज सुबह राजिम में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक का शव सूने मकान में लोहे की पाईप में लटकते मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक शनि मंदिर का पुजारी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के रिहायशी इलाके के सूने मकान में एक युवक की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है। मृतक की पहचान विकास तिवारी के रूप में की गई है। युवक की लाश लोहे के पाइप में फांसी पर लटकते हुई मिली है। उसके दोनों हाथ बंधे हुए था। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या का शव लटकाया होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक विकास तिवारी बासीन का रहने वाला था। वह फिंगेश्वर चैतरा मोड़ के पास स्थित शनि मंदिर में पूजा पाठ किया करता था। कुछ दिनों से फिंगेश्वर के वार्ड नं. 14 में किराये के मकान में रह रहा था।


Next Story