छत्तीसगढ़
अस्पताल से भागे कातिल को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, एक घण्टे तक तलाशते रहे आरक्षक
Nil dhankar
12 Sept 2023 1:25 PM IST

x
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात का पता चलते ही पूरे जिले की पुलिसबल में हड़कंप मच गया।
उल्लेखनीय है कि, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के खेतार में 3 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर खुद के गले पर धारदार हथियार चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। घायल आरोपी को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी के भाग निकलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होने के एक घण्टे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजगामार मुख्य मार्ग पर उसे पकड़ लिया। फरार आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
Next Story





