छत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान चलाकर पुलिस ने युवती को दुष्कर्मी से छुड़ाया

Nil dhankar
30 April 2023 3:36 PM IST
ऑपरेशन मुस्कान चलाकर पुलिस ने युवती को दुष्कर्मी से छुड़ाया
x

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. लवन पुलिस ने आरोपी युवक को धमतरी से गिरफ्तार किया. मामला अक्टूबर 2021 का है. पुलिस ने आरोपी के पास से युवती को बरामद किया और उसे उनके परिजनों को सौंप दिया.

मामला बलौदा बाजार के लवन थाना क्षेत्र का है. 26 अक्टूबर 2021 को युवती बिना किसी को घर में कुछ बताए गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया. धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी. ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग युवती की तलाश की जा रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को धमतरी के साकिन दानी टोला के सतनामी पारा वार्ड नंबर 19 से गिरफ्तार किया गया है.

पीड़िता ने पूछताछ के दौरान बताया कि "आरोपी उसे जबरन बहला-फुसलाकर ले गया था. उसे पत्नी बनाकर रखा था. उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए. आरोपी पर आईपीसी की धारा 366,376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.


Next Story