छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी पर डंडे से हमला, लड़कों ने किया लहूलुहान

Nilmani Pal
13 May 2023 3:09 AM GMT
पुलिस अधिकारी पर डंडे से हमला, लड़कों ने किया लहूलुहान
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में कबीरधाम (कवर्धा) से VVIP ड्यूटी करने आए DSP (असिस्टेंट कमांडेंट) पर कुछ लड़कों ने स्टंप व डंडे से हमला कर दिया, जिससे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट कमांडेंट को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी के बाद वह अपने घर में थे, तभी दो गुटों में विवाद होने पर वह समझाने गए, जिस हमलावरों ने उनकी ही पिटाई कर दी। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार बन्नाक चौक निवासी जगदीश मिश्रा DSP के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कबीरधाम जिले में बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर है। बिलासपुर जिले में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। लिहाजा, यहां उनकी VVIP ड्यूटी लगी है। वह दिन भर ड्यूटी करने के बाद अपने घर चले जाते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल के बेलतरा दौरे में थे। लिहाजा, DSP मिश्रा वहां ड्यूटी करने गए थे। दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम को बन्नाक चौक की ओर जा रहे थे। अभी वे अपने घर के पास पहुंचे थे। तभी कुछ बच्चे मैदान में फुटबाल खेल रहे थे, जहां उनका बेटा भी अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के चला गया था। इस दौरान लड़कों के दो पक्षों में विवाद हो रहा था, जिसे देखकर DSP मिश्रा रूक गए और लड़कों को समझाने गए। इस पर विवाद करने वाले लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए स्टंव व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद खून से लथपथ घायल DSP को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story