छत्तीसगढ़

दबिश देकर पुलिस ने बाइक चोरो को पकड़ा, घर से उड़ा ली थी मोटरसाईकिल

Nil dhankar
3 July 2022 4:45 PM IST
दबिश देकर पुलिस ने बाइक चोरो को पकड़ा, घर से उड़ा ली थी मोटरसाईकिल
x

जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने घर से बाइक उड़ा ली थी। बताया गया था शख्स अपनी बाइक को खड़ी करके अंदर किसी काम से गया था। वह वापस लौटा तो बाहर से बाइक गायब थी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। अब पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। इस मामले में दुलदुला निवासी अलेक्सियुस तिग्गा ने 30 नवंबर 2011 को पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह कहीं बाहर गया था। वहां से लौटने के बाद उसने अपनी बाइक घर के आंगन में खड़ी कर दी और अंदर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर लौटा था, तब बाइक आंगन से गायब थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। मगर आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि जो बाइक चोरी हुई है। वह गौतम ताम्रकार के पास है। गौतम बजरंग नगर कुनकुरी का रहने वाला है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी अमृत राम के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। गौतम की निशानदेही पर अमृत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की बाइक भी जब्त कर ली गई है।


Next Story