छत्तीसगढ़

पुलिस कप्तान ने ली थाना प्रभारियों की बैठक, शिकायतों पर लगाई जमकर फटकार

Nil dhankar
20 Sept 2022 8:23 AM IST
पुलिस कप्तान ने ली थाना प्रभारियों की बैठक, शिकायतों पर लगाई जमकर फटकार
x
छग

गरियाबंद। पुलिस कप्तान जे.आर.ठाकुर के द्वारा पुलिस के कार्यो को और बेहतर करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिये। क्राईम मीटिंग में पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत निकाल के संबंध में फटकार लगाये ।

पुलिस कप्तान ने कहा कि थाना स्तर पर विवेचकों का मीटिंग लेकर लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत की संख्या में कमी लाए। अपने-अपने थाना क्षेत्र के गांव में जन चौपाल लगाकर प्राप्त शिकायतों को तत्काल निराकरण करें। पुलिस कप्तान द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा अनुरूप धारा 376 भा.द.वि. व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश करने के संबंध में समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए।

क्राईम मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Story