छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, सिलफिली के मनोज विश्वास बने प्रेरणा

Shantanu Roy
11 Feb 2026 10:06 PM IST
पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, सिलफिली के मनोज विश्वास बने प्रेरणा
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 243 आवेदन लंबित हैं, जो आमजन की बढ़ती
जागरूकता
और विश्वास को दर्शाता है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में 25 सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं, जिससे आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। मनोज विश्वास की सफलता से प्रेरित होकर अन्य नागरिक भी योजना से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। पीएम सूर्य घर योजना आज आर्थिक राहत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जन आंदोलन बनती जा रही है।
Next Story