छत्तीसगढ़
धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा
Shantanu Roy
3 Jan 2026 6:15 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती रैली की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह भर्ती केवल उन्हीं युवाओं के लिए है, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम – सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। भारतीय सेना की ओर से इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को भर्ती रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे एडमिट कार्ड के साथ सभी मूल दस्तावेज, उनकी छायाप्रतियां और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन, सीना माप, दौड़ और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी, जिसके बाद पात्र उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित है। किसी भी प्रकार की सिफारिश, दलाली या अवैध लेन-देन का इसमें कोई स्थान नहीं है। उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है। भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह निःशुल्क होती है और किसी को भी भर्ती के नाम पर पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 जारी किए गए हैं। भारतीय सेना की यह अग्निवीर भर्ती रैली प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर है। सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





