छत्तीसगढ़

टाटा सूमो चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Sep 2023 7:47 AM GMT
टाटा सूमो चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर। टाटा सूमो गोल्ड फोर व्हीलर चोरी के आरोप में पुलिस ने कोरबा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक जांजगीर से वाहन चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार जांजगीर निवासी शीतल प्रसाद सोनवानी ने घर के बाहर से सूमो वाहन चोरी होने की लिखित शिकायत थाने में दी थी।

इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर वाहन की तलाश करने टीम बनाई। टीम को सूचना मिली कि कोरबा राताखार निवासी आरोपी परवेज आलम टाटा सूमो को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने आरोपी को पककर पूछताछ की। आरोपी युवक के जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी परवेज आलम को जेल भेज दिया है।

Next Story