छत्तीसगढ़

पटवारी पर गिरी गाज, किसानों की शिकायत पर कलेक्टर ने किया निलंबित

Nil dhankar
9 Dec 2021 1:16 PM IST
पटवारी पर गिरी गाज, किसानों की शिकायत पर कलेक्टर ने किया निलंबित
x
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर। धान खरीदी में अड़चन डाल रहे पटवारी को किसानों की शिकायत पर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, लखनपुर के अमगसी के किसानों को धान खरीदी में पटवारी अड़चन बना हुआ था. किसानों से छोटे से छोटे काम के लिए पैसा मांग करता था.

इस पर कुछ ग्रामीणों ने कलेक्टर को व्हाट्सअप पर मैसज किया था. किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पटवारी संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से तहसील अटैच कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही किसानों को किसी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया है.

Next Story