छत्तीसगढ़
तड़पता रहा मरीज, स्वास्थ्य कर्मियों ने हॉस्पिटल से निकाला
Nil dhankar
25 Oct 2021 12:27 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज के साथ बेरहमी का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। यहां दर्द से कराह रहे सड़क हादसे में घायल एक मरीज को साफ-सफाई के नाम पर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। मरीज अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर पड़ा दर्द से कराह रहा था। वह बीते दिनों देवका के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है। अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों की बरहमी के बाद एंबुलेंस 108 के कर्मचारी उक्त मरीज की देखभाल करते रहे।
Next Story





