छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने किया सुसाइड...छठीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

Admin2
12 Aug 2021 5:16 PM IST
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने किया सुसाइड...छठीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज की छठीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी है। युवक एक दिन पहले यहां उपचार के लिए भर्ती हुआ था। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम हाजुटोला निवासी लगभग 27 साल के युवक सचिन कुमार सांगोड़े पिता प्रकाश सांगोड़े को कल इस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मानसिक रुप बीमार युवक को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया था। आज युवक ने मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग की छठीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है।

Next Story