न्यू-ईयर्स की महफिल सजाने वाले आयोजकों ने विदेशी सुरा सुंदरी का किया इंतजाम

रात-भर होटलों फार्महाऊसों में मची रही धमाचोकड़ी
न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब,
खपाने से पहले आबकारी टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी
रायपुर । राजधानी में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी शहर के बड़े होटलों और फार्महाऊसों और क्लबों में जमकर शराब और शबाब का जश्न का रंगरशियों में लुत्फ उठाया । राजधानी के न्यूईयर्स की महफिल सजाने वाले आयोजकों ने विदेशी सुरा सुंदरी से लेकर इंटरटेनमेंट का विथ आर्केस्टा इंतजाम कर नए साल की शुरूआत करोड़ों की कमाई से की है। जश्न में डूबे राजधानी के तमाम चौक-चौहारों से लेकर पाश कालोनियों में शराब की नदिया देर रात से अल सुबह तक बहती रही, विदेशी बालाओ के हाथों जाम पीते आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीतों पर लोग झूमते रहे। नए साल कोे जश्न को यादगार बनाने सेलपी जोन में अपने -अपने महिला मित्रों के साथ स्लफी लेते रहे। भले ही खड़े होते नहीं बन रहा है हो पर सेल्फी जोन पर बार-बार जाने की जिद कर पार्टी फीस की वसूली करते दिखाई दिए।
बड़ी मात्रा में हरियाणा से शराब आई
छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में हरियाणा से शराब आई थी. जश्न की शाम में ये शराब पहुंचने से पहले ही आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है. अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग की 300 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है. पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर का है.
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की न्यू ईयर पार्टियां में लोगों को परोसे जाने के लिए आरोपी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को सड़क मार्ग से लाया गया था. इसे एक किराए के मकान में छिपा कर रखा गया था. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन समेत 300 पेटी ब्लैक डॉट ब्रांड की शराब को जब्त किया. आरोपी मौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पूर्व में अंग्रेजी शराब खपाने के मामले में भी जेल जा चुका है.
40 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर अवैध मदिरा के तस्करी की पूरी संभावना के मद्देनजर क्षेत्र में अपने मुखबिर लगा रखा था कि कहीं भी बड़ा खेप उतरने की सूचना मिलती है तो उन्हें तत्काल सूचित करें. मुखबिर से सूचना मिली कि दरिमा मेन रोड पर मानिक प्रकाशपुर के पास दीपक ट्रांसपोर्ट का मालिक सौरभ सिंह भारी मात्रा में हरियाणा राज्य का माल उतारा हुआ है. आज सभी जगह सप्लाई करेगा. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सुबह-सुबह ही सौरभ सिंह को उसके घर से उठाकर उसके किराए के गोदाम में ले जाकर तलाशी ली. टीम को गोदाम से 300 पेटी हरियाणा राज्य की ब्लैक डॉट व्हिस्की बरामद की गई. 300 पेटियों में 14400 नग ब्लैक डॉट व्हिस्की का पाव था जिसमें 2590 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की भरी हुई थी. उक्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपए है.
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पहले भी आरोपी सौरभ सिंह के दीपक ट्रांसपोर्ट गोदाम से उसके मैनेजर बाल भगवान पांडे को 165 पेटी पंजाब राज्य की विदेशी मदिरा बरामद कर जेल डाला गया था. इसलिए मुखबिर की सूचना विश्वसनीय लगी और सफलता भी हाथ लगी. यह सरगुजा संभाग की आबकारी विभाग की अब तक की विदेशी मदिरा पर सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, जो आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा की गई है.
रायपुर में फिर दोहराई गई 'बिना कपड़ों की पार्टी' होटल ,क्लब, फार्म हाउस होते रहे रात भर गुलजार
राजधानी रायपुर में 'न्यूड पार्टी' के पोस्टर को लेकर कुछ दिन पहले बवाल मचा था। इस पार्टी में 18 साल से ऊपर के युवक-युवतियों को न्यूड होकर आने का न्यौता दिया गया था। बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन था ।
नए साल के जश्न को लेकर फिर एक बार पुलिस की सख्ती को नजरअंदाज कर आयोजकों ने नए साल की पार्टी आयोजित कर जमकर कमाई की।
पुलिस ने स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजकों ने फार्म हाउस क्लब के नाम से इंस्टाग्राम पेज भी बनाया गया था।
क्या होती है 'न्यूड पार्टी' ?
'न्यूड पार्टी' एक ऐसी सोशल मीटिंग होती है, जिसमें लोग बिना कपड़ों के शामिल होते हैं। इसे रिसॉर्ट्स, फार्म हाउस या आउटर वाले बंद जगहों पर आयोजित किया जाता है, जहां पर डीजे, म्यूजिक और शराब-बियर आदि परोसने के साथ ही देर रात तक डांस किये जाते हैं। आमतौर पर इसमें शामिल होने वाले लोग मानसिक और शारीरिक आजादी के लिये जाने जाते हैं। इस अवधारणा का चलन पश्चिमी देशों में ज्यादा है। वहां पर बॉडी फ्रीडम और सेल्फ एक्सेप्टेंस पर ज्यादा फोकस रहता है। हालांकि इसमें वीडियो और फोटो लेना पूरी तरह मना रहता है। भारत में इस तरह की पार्टी को लेकर कोई कानून नहीं है। भारतीय सामाजिक परिवेश में इस अश्लीलता को स्वीकार नहीं किया जाता है।





