छत्तीसगढ़

घर के इकलौते चिराग ने लगाया मौत को गले, पंखे पर मिला शव

Nil dhankar
29 Jun 2023 1:47 PM IST
घर के इकलौते चिराग ने लगाया मौत को गले, पंखे पर मिला शव
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में 22 वर्षीय बंटी यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बंटी घर का इकलौता बेटा था और मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। उसी गम में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे।

मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।


Next Story