छत्तीसगढ़
ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान खरीदी हुई आसान, तेज़ और पारदर्शी
Shantanu Roy
22 Dec 2025 8:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत सक्ती जिले के 125 धान खरीदी केंद्रों में सुचारु रूप से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी रहे। इसी क्रम में सक्ती जिले के लवसरा धान खरीदी केंद्र में ग्राम बेल्हाडीह के किसान जेठूराम बंजारे द्वारा 20.80 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया।
24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा से किसानों को बड़ी राहत
धान खरीदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए किसान जेठूराम बंजारे ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल, तेज़ और पारदर्शी हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता था, जिससे पूरा दिन व्यर्थ हो जाता था। लेकिन अब 24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा शुरू होने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।
‘ तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप से मिली सुविधा
श्री बंजारे ने बताया कि ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो गया। टोकन मिलने के बाद न तो लाइन में लगने की आवश्यकता पड़ी और न ही समय की बर्बादी हुई। खरीदी केंद्र पहुँचते ही सीधे धान की तौलाई प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
इलेक्ट्रॉनिक तौलाई और समुचित व्यवस्था
धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की भी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रही, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।
समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान से आर्थिक संबल
श्री बंजारे ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा खरीदी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
जेठूराम बंजारे की तरह जिले के अधिकांश किसान अब इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। किसान श्री बंजारे ने किसान-हित में लागू इस अभिनव व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





