छत्तीसगढ़

नवा रायपुर घूमने गई लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म भी

Nil dhankar
26 May 2024 4:46 PM IST
नवा रायपुर घूमने गई लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म भी
x

रायपुर। नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नरेश जगत को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक प्रार्थीया ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि इसकी नाबालिग लड़की घर से नया रायपुर घुमने जा रही हूं कहकर निकली है जो अभी तक वापस नही आई है। जिस पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर गुमशुदा बालिका नाबालिग होने से थाना सिविल लाईन मंे अपराध क्रमांक 287/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की की पतासाजी करते हुए नाबालिग लड़की को आरोपी नरेश जगत के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिग लड़की से पूछताछ करने पर आरोपी नरेश जगत द्वारा उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताये जाने पर आरोपी नरेश जगत को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

नरेश जगत पिता स्व. डमरू जगत उम्र 24 साल पता डी.एन.के. कालोनी ग्राउंड के पीछे, कोण्डागांव

Next Story