छत्तीसगढ़

नर्सरी आग की चपेट में, कुछ ही दूरी पर है कलेक्टर बंगला

Nil dhankar
20 March 2025 8:55 AM IST
नर्सरी आग की चपेट में, कुछ ही दूरी पर है कलेक्टर बंगला
x
छग

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के बंगले के पास लगी नर्सरी में देर रात अचानक आग की लपटें उठते ही फैलने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने रात्रि गश्त के दौरान इसे देखा और तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चला है, पर यह कयास लगाया जा रहा है कि मुख्य मार्ग में यात्री प्रतीक्षालय है, जहां देर रात तक कुछ युवा बैठे रहते हैं तथा धूम्रपान आदि करते हैं.

हो सकता है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी हो और पतझड़ के कारण सूखे पत्तों में आग लग गई हो. फिलहाल, कोतवाली पुलिस की जागरूकता व दमकल की मुस्तैदी से आग पर काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली है और एक बड़ी घटना टल गई.

Next Story