छत्तीसगढ़
13 गांवों मे 300 लोगों को उल्टी दस्त होने की खबर भ्रामक और तथ्यहीन
jantaserishta.com
24 Jun 2023 9:09 AM IST

x
आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे सामान्य बुखार, उल्टी-दस्त, मलेरिया, एएनसी जांच सहित कुल 84 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया -सीएमएचओ
बीजापुर: कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के दिशा-निर्देश मे जिले के सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों मे स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर बेहतर उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जून 2023 को फरसेगढ़ मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने बताया उक्त शिविर में कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया जिसमें सामान्य बुखार एवं दस्त के 39 मरीज, सामान्य बुखार एवं उल्टी के 30 मरीज, एएनसी 03, मलेरिया पीएफ.02 एवं सर्दी खांसी के 10 मरीज पाए गए हैं। इस शिविर में मुख्य रूप से चिकित्सा दल के साथ-साथ सयुंक्त संचालक स्वास्थ्य बस्तर संभाग डॉ बीआर पुजारी विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ पुजारी एवं डॉ अजय रामटेके (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर) के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुटरू का निरीक्षण भी किया गया। सीएमएचओ डॉ अजय रामटेके ने बताया कि सोशल मीडिया, समाचार पत्र वेब पोर्टल सहित कुछ मीडिया के माध्यम से 13 गांवों में 300 लोगों को उल्टी-दस्त होने की खबर प्रकाशित हुई है जो पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़ChhattisgarhChhattisgarh Newsबीजापुरकलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटाराराजेन्द्र कुमार कटाराBijapurCollector Rajendra Kumar KataraRajendra Kumar Katara
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





