छत्तीसगढ़

कूलर ऑन करते ही नवविवाहिता की हुई मौत, दौड़ रही थी करंट

Nil dhankar
3 July 2023 6:42 AM IST
कूलर ऑन करते ही नवविवाहिता की हुई मौत, दौड़ रही थी करंट
x
छग

जांजगीर-चाम्पा। जैजैपुर थाना क्षेत्र के हरदीडीह में एक नवविवाहिता महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका राधा भारद्वाज की लगभग 4 माह पहले शादी हुई थी। जो आज कूलर को चालू कर रही थी। इसी दौरान करंट के चपेट में आ गई जिससे महिला की मौत गई।

मृतिका के हाथ मे करेंट से जलने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। घटना से घर मे मातम छा गया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.


Next Story