छत्तीसगढ़

कांग्रेस की पहली सूची में रायपुर से इन नेताओं का नाम लगभग तय

Nil dhankar
30 Aug 2023 2:15 PM IST
कांग्रेस की पहली सूची में रायपुर से इन नेताओं का नाम लगभग तय
x
छग विधानसभा चुनाव

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों का पैनल तैयार होने लगा है. इस कड़ी में रायपुर जिले की 3 सीटों पर केवल एक ही नाम होने की वजह से प्रत्याशी तय बताए जा रहे हैं. अन्य चार सीटों पर तीन और दो नाम का पैनल तैयार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस में रायपुर जिले की तीन सीटों आरंग, अभनपुर और रायपुर पश्चिम से केवल एक ही नाम पैनल में शामिल किया गया है. इसमें आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, अभनपुर से धनेंद्र साहू और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है. ऐसे में इन तीनों की दावेदारी स्पष्ट है. इसके अलावा अन्य चार सीटों पर तीन और दो नाम का पैनल तैयार हुआ है. इसमें भी रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा के नाम पर मुहर लगने की संभावना है. लेकिन रायपुर उत्तर और धरसींवा से कांग्रेस विधायकों के टिकट कटने के आसार नजर आ रहे हैं.

जिला कांग्रेस कमेटी से सूची बनने के उपरांत 31 तारीख को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और सूचि प्रेषित की जाएगी। किसी प्रकार की सूची की जानकारी किसी को भी नहीं दी जाएगी। बता दें कि जनता से रिश्ता ने पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर संपूर्ण जानकारी प्रकाशित की थी.

Next Story