छत्तीसगढ़

मां-बेटी की रहस्यमयी मौत हत्या नहीं, रायपुर पुलिस ने बताया घटना के बारे में

Nil dhankar
14 Nov 2025 3:41 PM IST
मां-बेटी की रहस्यमयी मौत हत्या नहीं, रायपुर पुलिस ने बताया घटना के बारे में
x

रायपुर। रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब सुलझ गई है। पुलिस को विसरा रिपोर्ट में पता चला है कि मां की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई थी। जब बेटी ने मां को तड़पते हुए देखा तो उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। वह भी जमीन पर गिर गई और उसकी भी मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जिससे पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। न ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सामने आ पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का विसरा प्रिजर्व करवाया था। अब विसरा रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाने के बाद पुलिस जांच क्लोज करेगी।

रायपुर से लगे खरोरा के पचरी गांव के सतनामी पारा में 9 अगस्त को मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। बिंदा बाई चतुर्वेदी (55) अपने बेटे शीतल चतुर्वेदी (34) के साथ गांव के घर में रहती थी। रक्षाबंधन (9 अगस्त) के दिन सुबह करीब 11 बजे बिंदा की बेटी उषा मनहरे (40) त्योहार मनाने अपने मायके पचरी गांव आई थी।

उषा के 2 भाई 2 बहन है। शाम को उषा की बड़ी बहन का बेटा धीरज भी घर आया था। धीरज अपनी मौसी और नानी के साथ बातचीत की खाना खाया और अपने घर वापस चला गया। उस दौरान घर में मौजूद भाई शीतल नशे की हालत में सोया था। रात करीब 8 बजे शीतल सोकर उठा और तालाब जाने के लिए घर से निकला तो उसकी मां बिंदा बाई और बहन उषा आपस में बात कर रहे थे। लेकिन शीतल तालाब नहीं जाकर आधे रास्ते से ही घर वापस आ गया। वापस घर पहुंचते ही उसने देखा कि बरामदे में मां और बहन उषा अंदर कमरे में जमीन पर गिरी थी और तड़प रही थी।

उसने फौरन पड़ोस के डॉक्टर को बुलाया। लेकिन दोनों महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया। फिर डॉक्टर ने एम्बुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी।

Next Story