छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, फैली सनसनी

jantaserishta.com
1 May 2026 11:21 AM IST
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, फैली सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है. सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story