छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर खेती-किसानी करने वाले का क्षत-विक्षत शव मिला

jantaserishta.com
11 Aug 2026 9:58 AM IST
रेलवे ट्रैक पर खेती-किसानी करने वाले का क्षत-विक्षत शव मिला
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है. बताया गया कि सूर्यकांत कुल्हारा गांव में खेती-किसानी का काम करता था.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story