छत्तीसगढ़

दोस्त को छत से फेंकने वाला कातिल गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 Aug 2024 10:47 AM GMT
दोस्त को छत से फेंकने वाला कातिल गिरफ्तार
x
छग

रायपुर raipur news। न्यायधानी रायपुर में शनिवार रात दोस्त ने अपने युवक को छत से फेंककर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 10 साल की बच्ची के सामने वारदात को अंजाम दिया है। युवक के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। murder

मिली जानकारी के मृतक का नाम बीरगांव निवासी संतोष सोनी (36) है। वहीं मारने वाले आरोपी का नाम देवा विश्वकर्मा (32) है। हाथापाई के बाद आरोपी देवा ने धक्का दिया, जिससे संतोष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी उरला थाने को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी देवा ने धक्का दे दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामले में एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि संतोष सोनी अपनी बहन से मिलने के लिए एक अपार्टमैंट में गया हुआ था। वहीं पर देवा विश्वकर्मा भी आया हुआ था। देवा ने संतोष सोनी से कहा कि तुम रोज रोज यहां क्यों आते हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। एडिशनल SP ने बताया कि इस दौरान देवा और संतोष के बीच छत पर जमकर हाथपाई हुई। इस दौरान छत पर संतोष की 10 साल की बेटी भी मौजूद रही। जिसने अपने पिता को छत से फेंकते हुए देखा। आरोपी देवा ने जब संतोष को धक्का दे दिया, तो वह रेलिंग से नीचे गिरा है। पुलिस मामले को लेकर जल्द खुलासा करेगी।

Next Story