छत्तीसगढ़

खेत से घर लौटे किसान की हत्या

Nil dhankar
23 Sept 2022 9:23 AM IST
खेत से घर लौटे किसान की हत्या
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

कांकेर। नरहरपुर थानांतर्गत ग्राम अमोड़ा में छोटी सी बात को लेकर ही युवक ने किसान की हत्या कर दी। किसान के घर से लौटने के दौरान स्वयं में बड़बड़ा रहा था। युवक ने समझा कि उसे गाली दे रहा है इस पर उसने आक्रोश में आकर किसान पर लोहे के पाइप जानलेवा हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई।

ग्राम अमोड़ा के श्याम लाल जैन (35) पिता स्वर्गीय राम अपने खेत में गया हुआ था। शाम 7 बजे के बाद किसान श्याम लाल अपने घर लौट रहा था। किसान श्याम लाल जैन गांव के विजय 37 वर्ष पिता मंगिया राम के घर से गुजर रहा था और श्याम लाल कुछ अपने में बड़बड़ाते हुए जा रहा था। युवक विजय ने समझा कि श्याम लाल उसे गाली दे रहा है। इसलिए उसने हमला किया।


Next Story