छत्तीसगढ़

नगर निगम ने सड़क पर बनाई गई अस्थाई दुकानों को किया जमीदोज

Nilmani Pal
27 March 2022 5:49 AM GMT
नगर निगम ने सड़क पर बनाई गई अस्थाई दुकानों को किया जमीदोज
x

भिलाई। अब सुपेला चौक से गदा चौक, अवंतीबाई चौक और वैशाली नगर की तरफ जाने वालों को परेशानी नहीं होगी। भिलाई निगम की टीम सुबह 4 बजे से यहां पुलिस बल के साथ पहुंची। कई जेसीबी और डंपर के साथ पहुंचे निगम अमले ने सड़क पर बनाई गई सैकड़ों अस्थाई दुकानों को जमीदोज कर दिया। व्यापारी वर्ग ने इस दौरान विरोध करने की कोशिश की, लेकिन दुर्ग पुलिस के जवानों उस विरोध को दबा दिया। निगम की यह कार्रवाई शाम चार बजे तक चलेगी।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसके लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अजय भसीन प्रदेश महामंत्री, गार्गी शंकर मिश्र भिलाई अध्यक्ष, सतीश चोपड़ा भिलाई चेंबर एवं सुनील मिश्रा कार्यालय प्रभारी आदि के साथ बैठक भी की है। चैंबर के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस कार्रवाई में पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही है।


Next Story