छत्तीसगढ़

16 दिनों के लिए केशकाल घाट में सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित

Nil dhankar
11 Nov 2024 8:17 AM IST
16 दिनों के लिए केशकाल घाट में सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित
x

केशकाल। 10 नवंबर से 25 नवंबर तक केशकाल घाट में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम अंकित चौहान ने आदेश जारी करते हुए परिवर्तित मार्गों की जानकारी भी साझा की है।

यात्री बसें और छोटे वाहन- रायपुर से जगदलपुर के लिए रायपुर-धमतरी-कांकेर-कोण्डागांव-जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल-बटराली-रांधा-उपरमुरवेण्ड-मुरनार-एनएच 30-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग।

भारी मालवाहक वाहन- जगदलपुर से रायपुर के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक)-विश्रामपुरी-गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर और रायपुर से जगदलपुर के लिए रायपुर-धमतरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव-जगदलपुर मार्ग। नारायणपुर/रावघाट से भारी वाहन- नारायणपुर-रावघाट-अंतागढ़-भानुप्रतापपुर-कांकेर-दल्लीराजहरा-राजनांदगांव-धमतरी-रायपुर।



Next Story