छत्तीसगढ़

छेडखानी करने पहुंचे बदमाश की मां-बेटी ने की पिटाई, बेदम की हुई मौत

Rani Sahu
14 Dec 2021 6:44 PM GMT
छेडखानी करने पहुंचे बदमाश की मां-बेटी ने की पिटाई, बेदम की हुई मौत
x
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात छेडखानी करने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात छेडखानी करने पहुंचे निगरानी बदमाश की मां-बेटी ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों घर में सोने चले गए। पिटाई से बुरी तरह घायल बदमाश रातभर सड़क पर ही पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। खोजी डॉग बाघा की मदद से अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू की गई तो चंद मिनटों में ही सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खरमोरा के अटल आवास निवासी निगरानी बदमाश अमित सोनी उर्फ किडनी (28) का शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। डॉग बाघा इधर-उधर घूमने के बाद मृतक अमित की सास के घर में घुस गया। पुलिस ने अमित की सास व उसकी साली से पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस ने बताया कि मृतक अमित सोनी ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई हैं। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, एक बच्चा उसी के साथ रहता था। वह अपनी दूसरी पत्नी की बहन को अपने साथ पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इसी दौरान पिटाई से उसकी मौत हो गई। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में मृतक की सास ने बताया कि अमित सोनी बीती रात उसकी बेटी को छेड़ने के इरादे से घर में घुस गया। अमित से उसकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। उनके बीच रिश्ते ठीक नहीं थे, इसलिए कुछ दिन बाद वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद अमित उसकी छोटी बेटी पर बुरी नजर रखता था और उसे अपने साथ रखने की जिद करता था। अमित रोज शराब के नशे में परेशान करता था। सोमवार की रात को भी वह घर में घुसा और छोटी बेटी को अपने साथ ले जाने लगा। काफी विरोध के बाद भी वह उसे छोड़ नहीं रहा था। इसके बाद दोनों ने मिलकर इसकी पिटाई कर दी। उसके बाद घर में सोने चले गए।


Next Story