छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ करने वाला 24 घंटे के अंदर गया जेल

Nilmani Pal
11 Sep 2023 2:33 AM GMT
छेड़छाड़ करने वाला 24 घंटे के अंदर गया जेल
x
cg news

बालोद। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को डौण्डी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया। पीडिता के रिपोर्ट पर आरोपी सुनील गौर पिता कृष्णा राम गौर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी जिला बालोद के द्वारा 11 सितंबर के दोपहर 2.00 बजे गांव के पीड़िता को अकेली देखकर पीडिता को माता पिता के बारे में पुछताछ करने पर नही होना बताया। कुछ देर बाद पीड़िता के घर अन्दर जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती हांथ बांह को पकडकर छेडछाड किया।

पीडिता के द्वारा घटना के बारे में जानकारी देने पर परिजन के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर महिला विवेचना अधिकारी सउनि सीता गोस्वामी द्वारा अपराध पजींबध्द कर विवेचना में लिया गया। बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की स .उ .नि.दुर्जन लाल लाल रावटे,. प्रआर. विष्णु तारम, आरक्षक खिलावन सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

Next Story