छत्तीसगढ़

जमा में एक घंटे तक फंसे रहे विधायक, दोनों ओर लगी थी वाहनों की लंबी कतार

Nil dhankar
3 Sept 2023 6:39 AM IST
जमा में एक घंटे तक फंसे रहे विधायक, दोनों ओर लगी थी वाहनों की लंबी कतार
x
छग

केशकाल। शनिवार शाम लगभग 6 बजे एक बार फिर केशकाल घाट में मेगा जाम लग गया, जिससे घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लगी हुई है। इस जाम में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, राज्य क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार समेत कई बड़े नेता एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। जाम की स्थिति को देखते हुए विधायक राजमन बेंजाम स्वयं सड़क पर उतरकर जाम खुलवाने में जुट गए थे।

वहीं केशकाल पुलिस के द्वारा किसी तरह वनवे कर यातयात बहाल करने में जुटी हुई है। एसडीपीओ का कहना है कि पिछले दो दोनो से ओवर टेक करने के कारण ही केशकाल घाट में जाम लगा रहा है। रात्रि में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पहले पुलिस बल कम था लेकिन केशकाल घाट के लिए 10 पुलिस जवान को अतिरिक्त तैनात किया गया है। छोटी गाड़ियों के कारण जाम लग रहा है यदि यातायात नियमो का पालन करते हैं तो जाम नही लगेगा।


Next Story