छत्तीसगढ़

कलाकारों के साथ थिरके कांग्रेस विधायक, गले में मांदर थामकर झूमे

Nilmani Pal
2 Nov 2022 5:22 AM GMT
कलाकारों के साथ थिरके कांग्रेस विधायक, गले में मांदर थामकर झूमे
x

बैकुंठपुर। कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक रामानुज मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान कर्मा दल की प्रस्तुति को देखकर विधायक खुद को नहीं रोक पाए और गले मे मांदर बांधकर झूम उठे.

बता दें कि रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 28 राज्यों, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों सहित 10 देशों के कलाकारों ने नृत्य की झलक दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पूरी दुनिया के आदिम सांस्कृतिक मूल्यों को जब हम बचाए रखेंगे, तभी हमारी एकजुटता बची रहेगी और प्राकृतिक संतुलन के साथ विकास की अवधारणा साकार हो सकेगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों के लिए पूरी दुनिया में एकजुटता कायम करना है।

स्वागत कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों, 7 केन्द्र शासित प्रदेश सहित 10 देशों मोज़ाम्बिक, टोगो, ईजिप्ट, मंगोलिया, इंडोनेशिया, रूस, न्यूजीलैंड, सर्बिया, रवांडा और मालदीव के कलाकारों ने आदिवासी नृत्य की झलक दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस आयोजन में लगभग 1500 देशी-विदेशी कलाकार शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अवसर पर पोस्टल विभाग द्वारा जारी पोस्टल स्टेम्प और लिफाफे तथा वर्ष 2021 के राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की काफी टेबल बुक का विमोचन किया। कार्यक्रम में मोजाम्बिक, रसिया और मंगोलिया के आदिवासी नर्तक दलों ने अपनी विशिष्ट शैली में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी.

Next Story