छत्तीसगढ़

विधायक ने बैंक कर्मियों को बताया चोर, थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे विवादों में

Nilmani Pal
8 April 2023 1:10 AM GMT
विधायक ने बैंक कर्मियों को बताया चोर, थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे विवादों में
x
छग

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बैंक कर्मियों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मियों को चोर जबकि भाजपा नेता रामविचार नेताम के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। विधायक बृहस्पत सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रामानुजगंज सहकारी बैंक में बैंक कर्मी को विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद सहकारी बैंक कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं विधायक के समर्थन में किसानों ने बैंक कर्मियों के खिलाफ आंदोलन खोल दिया है। कल रामानुजगंज में चल रहे किसानों के आंदोलन में पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कई बार अपशब्दों का प्रयोग किया और बैंक कर्मियों को ना सिर्फ चोर बल्कि भाजपा नेता रामविचार नेताम के खिलाफ भी अपशब्द बोले हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बीजेपी ने ट्वीट किया वीडियो - हम कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा सार्वजनिक मंच पर जनता के सामने प्रयुक्त की गई असभ्य और अश्लील भाषा की कड़ी निंदा करते हैं। उनके कर्मों एवं भाषा से एक गुंडे-बदमाश की ही बू आ रही है। ऐसे लोगों के चेहरे जनता के सामने आना जरूरी है।

देखें वीडियो


Next Story