छत्तीसगढ़

आश्रम की 4 छात्राएं लापता होने से मचा हड़कंप, अधीक्षिका पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
20 Nov 2022 10:29 AM GMT
आश्रम की 4 छात्राएं लापता होने से मचा हड़कंप, अधीक्षिका पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
x

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ में स्थित एक आदर्श आश्रम की 4 छात्राएं लापता हैं। ये छात्राएं पिछले 7 दिनों से लापता है। फिलहाल ये कहां गईं हैं इसकी जानकारी न तो इनके परिजनों को है और न ही अन्य किसी जिम्मेदार अधिकारी को। फिलहाल छात्राओं को ढूंढने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि, जिस इलाके में आश्रम है वह नक्सलियों का गढ़ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली भी छात्राओं को अपने साथ लेजा सकते हैं। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ओरछा के आदर्श कन्या आश्रम शाला की तीन और एकलव्य ओरछा की 1 छात्रा गायब है। ये सभी छात्राएं पिछले रविवार को आश्रम से कहां चली गईं फिलहाल इसकी जानकारी आश्रम अधीक्षिका को भी नहीं है। सभी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि, छात्राओं के परिजनों को इलाके के लोगों से उनके गायब होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने आश्रम अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस आश्रम के सभी बच्चों अधीक्षक समेत जिम्मेदारों से पूछताछ कर रही है अब तक छात्राओं का पता नहीं चल सका है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय चंदेल के बताया कि, अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


Next Story