छत्तीसगढ़

सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागे पता पुछने वाले बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Nil dhankar
14 July 2022 2:15 PM IST
सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागे पता पुछने वाले बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
x

भिलाई। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने एक महिला से लूट की। दोनों आरोपित महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। महिला ने इसकी भट्ठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। लूटे गए चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपये आकी गई है। भट्ठी पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-2 निवासी पी सुमनलता अपनी बेटी को लेने के लिए उसके स्कूल गई हुई थी। बच्ची को स्कूल से लेकर लौटने के बाद महिला अपने घर के सामने ही स्कूटी पर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक एक्टीवा से दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक उतरकर महिला के पास गया और वो किसी का पता पूछने लगा। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही आरोपित उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया।

चेन छीनने के दौरान महिला घबरा गई और वो स्कूटी के साथ ही नीचे गिर गई। पी सुमनलता ने अपनी सास के साथ आरोपित का पीछा भी किया। लेकिन, आरोपित अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। रात में अपने परिवार के सदस्यों से चर्चा करने के बाद महिला ने भट्ठी थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

Next Story