छत्तीसगढ़

महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे बदमाश, विरोध करने पर 2 युवकों को मारा चाकू

Nil dhankar
18 Oct 2021 3:24 PM IST
महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे बदमाश, विरोध करने पर 2 युवकों को मारा चाकू
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई है. गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफेर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार लेखराम देवांगन अपने महिला रिश्तेदारों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम की झांकी देखने गए थे. बीता रात करीब डेढ बजे वापस घर लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में श्री राम ज्वेलर्स के पास खड़े कुछ बदमाशों ने महिलाओं पर गंदे-गंदे इशारे करते हुए छेड़खानी करनी शुरू कर दी.

महिलाओं के साथ मौजूद रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उन पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर दिया है. चाकू के हमले से वो लहूलुहान हो गए. पीड़ित गजानंद देवांगन और राजा देवांगन को गंभीर चोट आई है. उन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफेर कर दिया गया है. जबकि दो लोगों को हल्की चोट आई है.

Next Story