छत्तीसगढ़

रायपुर में फल दुकानदार को कार से उठा ले गए बदमाश, फिर...

jantaserishta.com
31 Jan 2022 6:15 PM IST
रायपुर में फल दुकानदार को कार से उठा ले गए बदमाश, फिर...
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में कार सवार अपराधियों ने सबसे संवेदनशील माने जा रहे हैं सिविल लाइन क्षेत्र के मंत्री बंगले के सामने से फल दुकानदार का अपहरण कर लिया। कार से कुछ दूर ले जाकर उसके पास रखे 30 हजार रुपये छीनने के बाद कार से उतार दिया। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपितों को दुर्ग से गिरफ्तार किया। फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले के सामने से 30 जनवरी सुबह 10 से 11 के बीच एक फल बेचने वाले को कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाया और नवा रायपुर जंगल सफारी के पास ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने थाने आकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात दो आरोपितों दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। वहीं दो फरार आरोपितों को पकड़ने में पुलिस जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story