छत्तीसगढ़

रायपुर में बीजेपी के युवा नेता ने फोड़ा पुलिसकर्मी का सिर, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Nil dhankar
13 Sept 2022 11:25 AM IST
रायपुर में बीजेपी के युवा नेता ने फोड़ा पुलिसकर्मी का सिर, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
x

पुलिसकर्मी का फूटा सिर

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट रोकने गई एसीसीयू में शामिल पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने की घटना सामने आई है। हाथापाई की घटना में एक पुलिसकर्मी की सिर फूटने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबिन कर रही है।

हाथापाई करने वाले बदमाश घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस बदमाशों की खोजबिन करने में जुटी हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को तेलीबांधा सतनाम चौक में सांसद सुनील सोनी तथा श्रीचंद सुंदरानी गणेश आरती में शामिल होने गए थे। उनके लौटने के बाद दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां से गुजर रहे एसीसीयू के जवान विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो बदमाश एसीसीयू के जवानों से उलझ गए और उनके साथ विवाद करते हुए हाथापाई करने लगे। हाथापाई की घटना में एसीसीयीू की तीन से चार जवानों को चोट लगने तथा एक जवान की सिर फूट गया।

एसीसीयू के जवान रांची जा रहे थे

जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक एसीसीयू के जवान किसी मामले की पड़ताल करने रायपुर से रांची जा रहे थे। तेलीबांधा से गुजरते वक्त एसीसीयू के जवान दो गुटों में विवाद होते देख रुक गए और विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे। एसीसीयू के जवानों के सिविल ड्रेस में होने की वजह से बदमाश उन्हें पहचान नहीं पाए और एसीसीयू के जवानों से उलझ गए और उनके साथ हाथापाई करने लगे। घटना में शामिल बदमाश भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।


Next Story