छत्तीसगढ़

सराफा व्यवसायी का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया केस दर्ज

Nil dhankar
30 Sept 2022 9:03 AM IST
सराफा व्यवसायी का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया केस दर्ज
x

बलौदाबाजार. शहर के रिसदा रोड में बदमाशों ने पैदल चल रहे सराफा व्यवसायी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सराफा व्यवसायी कैलाश केडिया ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपने स्कूटर को काली मंदिर के पास खडी कर पैदल कोकडी की ओर गया था, जहां से लौटते समय कोकडी की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज विवेचना में लिया है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story