छत्तीसगढ़
बदमाशों ने पति-पत्नी की गला रेतकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Deepa Sahu
18 Oct 2021 12:24 AM IST

x
अपराध दर्ज
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी बालूद पंचायत के मुरकी पटेलपारा निवासी थे. दोनों शनिवार दोपहर से चावल पिसाने निकले थे, लेकिन दोनों की लाश नाले के पास मिली है.मृतकों के नाम रामा और मासे ओयाम है. हत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है.
Next Story





