छत्तीसगढ़
युवक के कमरे में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, अपराध दर्ज
Shantanu Roy
14 Sept 2021 6:11 PM IST

x
DemoPic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। दोस्त का पता नहीं बताने पर युवकों ने छात्र के कमरे में घुसकर मारपीट की। इसके बाद युवक छात्र को कमरे में बंद कर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। भकुर्रा नवापारा में रहने वाले यतेंद्र पटेल तेलीपारा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके दोस्त अमित पटेल का पांच महीने पहले अमित कौशिक से विवाद हुआ था। इसे लेकर अमित और विनोद में रंजिश चल रही है।
सोमवार की रात यतेंद्र अपने रूम में था। इस दौरान अमित अपने साथी राज बंजारे और अन्य युवकों के साथ आया। उसने यतेंद्र से विनोद के संबंध में पूछताछ की। इस पर उन्होंने उसकी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इस पर अमित और उसके साथियों ने यतेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद युवक यतेंद्र को उसके ही कमरे में बंद कर भाग निकले। मारपीट से आहत युवक ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





