छत्तीसगढ़

वनकर्मी के साथ मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 April 2022 2:50 AM GMT
वनकर्मी के साथ मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
x

जशपुर। जशपुर जिले में वनकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वन कर्मचारी ड्यूटी के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठा था। उसी दौरान 2 बदमाश वहां आए थे। पहले उन्होंने कहा कि यहां तुम क्या कर रहे हो। फिर दोनों ने मिलकर कर्मचारी से मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गए थे। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अंकित भगत जशपुर वन परिक्षेत्र में वनरक्षक के रूप में पदस्थ है। वो रोज की तरह गुरुवार को भी अपने बीट बढ़ईखाना में गश्त कर रहा था। इस बीच दोपहर के वक्त वह वहीं पर एक पेड़ के नीचे बैठ गया था। इसी दौरान विक्की गोश्वामी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा था। पहुंचने के बाद दोनों बातचीत करने लगे थे। बाद में यह बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया था।

Next Story