छत्तीसगढ़

Raipur: स्कुल और शमशान घाट के पास चाकू लेकर बैठे बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
30 July 2024 5:10 PM IST
Raipur: स्कुल और शमशान घाट के पास चाकू लेकर बैठे बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। चाकू के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए है। गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि राजदीप स्कुल के पास विकास नगर एवं शमशान घाट के पास भारत माता चौक जाने वाली रोड गुढियारी में अलग-अलग दो व्यक्ति को लोहे का खुखरीनुमा धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी सेवक ऊर्फ सोनू पोर्ते एवं प्रीतम ढीढी ऊर्फ सागर को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01-01 लोहे का खुखरीनुमा धारदार चाकू जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमाक 507/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 508/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी

1. सेवक ऊर्फ सोनू पोर्ते पिता छन्नू पोर्ते उम्र 28 वर्ष साकिन राधाकृष्ण स्कुल के पास, विकास नगर थाना गुढियारी रायपुर

2. प्रीतम ढीढी ऊर्फ सागर पिता अश्वनी ढीढी उम्र 24 साल साकिन- गुप्ता फैंसी दुकान के पास छोटा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर


Next Story