छत्तीसगढ़

रायपुर में बदमाश गिरफ्तार, चाकू दिखाकर कर रहा था वसूली

Nilmani Pal
22 Sept 2021 11:51 AM IST
रायपुर में बदमाश गिरफ्तार, चाकू दिखाकर कर रहा था वसूली
x

DEMO PIC 

रायपुर। राजधानी में गुंडे बदमाशों की मनमानी सामने आई है। पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपना घर बनाने के लिए चाकू दिखाकर वसूली कर रहा था आरोपी। राजेन्द्र नगर में गैंग ने चाकू की नोंक पर कई लोगों से भी वसूली की है। पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया है। गैंग का सरगना चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 3 शातिर आरोपी फरार चल रहे हैं।


Next Story