छत्तीसगढ़

मंत्री ने बीजेपी नेता को कहा, चिंता कर ले अपने टिकट की

Nilmani Pal
16 Aug 2023 5:09 PM IST
छग

बिलासपुर। मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री डहरिया ने धरमलाल कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि, धरमलाल कौशिक पहले अपने टिकट की चिंता कर ले। मंत्री डहरिया ने आगे कहा कि भाजपा वाले पिछले साढ़े चार साल से घर पर बैठे थे। अब चुनाव नजदीक है तो सभी अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। भाजपा ने जनता और प्रदेश दोनों का काम नहीं किया।

इतना ही नहीं मंत्री डहरिया ने भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता के बयान पर भी पलटवार किया। मंत्री डहरिया ने बलात्कार आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने की घोषणा पर कहा प्रिवेंशन जो है वह रखना चाहिए, ऐसे लोगों को हतोत्साहित करना चाहिए। भाजपा को ऐसे लोगों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।


Next Story