छत्तीसगढ़

अधेड़ ने किया 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, फरार होने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Jun 2021 6:08 AM GMT
अधेड़ ने किया 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, फरार होने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

DEMO PIC

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 11 वर्षीया बच्ची को 34 वर्षीय अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने 11 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।

ये मामला 3 दिन पुराना है, लेकिन पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम महेश देवांगन उर्फ बंटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अधेड़ पेशे से टेलर है और 2 बच्चों का पिता भी है।

पुलिस के मुताबिक मासूम से अप्राकृतिक कृत्य करते वक्त एक युवक ने देख लिया और तत्काल इसकी जानकारी मासूम पीड़िता के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story