छत्तीसगढ़

अधेड़ ने तालाब में कूदकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
3 May 2022 10:13 PM IST
अधेड़ ने तालाब में कूदकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

धमतरी। धमतरी के सपना पिंक सिटी निवासी किशोर गुप्ता (52) ने रूद्री बराज में कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की, पुलिस जांच कर रही है। रूद्री पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मई सुबह रूद्री बैराज में गोकुलपुर वार्ड के सपना पिंक सिटी निवासी किशोर गुप्ता ने अपनी जान दे दी।

वह अचानक बराज के ऊपर पहुंचा और पानी में कूद गया। अक्षय तृतीया का पर्व होने के कारण रूद्री बराज में तर्पण करने बहुत से लोग मौजूद थे। लोगों ने उसे पानी में कूदते हुए देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। रूद्री पुलिस गोताखोरों के साथ वहां पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। रक्तदान ग्रुप के एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया
रूद्री थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार ने बताया कि किसी व्यक्ति के रूद्री बराज में कूदने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। तब तक व्यक्ति बराज के पानी में डूब चुका था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालोनी के लोगों ने बताया कि मृतक मध्यमवर्गीय परिवार का है। वह बेराजगार था। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी में कार्य करती हैं।
Next Story