छत्तीसगढ़

व्यापारी ने डंडे से ग्राहक को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Nilmani Pal
13 Dec 2022 9:25 AM IST
व्यापारी ने डंडे से ग्राहक को पीटा, जान से मारने की धमकी दी
x

कोरबा। सामान लेने पहुंचे ग्राहक से किराना व्यापारी ने उधारी का पैसा मांगा। नहीं मिलने पर उसने ग्राहक की पिटाई कर दी। कटघाेरा थाना अंतर्गत जवाली सराईपाली निवासी बहाेरिक लाल रविदास बढ़ईमार के किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंचा था, जहां किराना व्यापारी रामबाबू खैरवार उधार का पैसा मांगने लगा। बहाेरिक लाल ने वेतन नहीं मिलना बताते हुए बाद मेें पैसा देने की बात कही।

तब रामबाबू ने आक्राेशित हाेकर उधार का पैसा नहीं देते हाे कहते हुए अपने पास रखे डंडे से उसकी पिटाई कर दी। रिपाेर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में बहाेरिक लाल ने कटघाेरा थाना पहुंचकर रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में आराेपी रामबाबू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Next Story