छत्तीसगढ़
एक माह पहले हुई थी शादी, मंगेतर से अनबन होने पर युवक ने किया सुसाइड
Nil dhankar
6 Jun 2023 11:15 AM IST

x
छग
जशपुर. मंगेतर के घर जाने की जिद से नाराज युवक ने गमछा की मदद से घर के म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडांड़ की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बूढ़ाडांड़ बरपारा निवासी मोहर साय लकड़ा के उम्र 30 वर्षीय पुत्र दिनेश लकड़ा की शादी एक माह पूर्व कापू के धमनाढार गांव में तय हुई थी। दिनेश के माता-पिता का तबीयत खराब होने की वजह से रायपुर इलाज के लिए गए थे। इसी बीच दिनेश ने अपनी मंगेतर को घर बुला लिया। एक सप्ताह रहने के बाद युवती ने घर जाने की जिद पर अड़ गई। दिनेश ने घर जाने से मना किया।
Next Story





