छत्तीसगढ़
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, धोखा देकर मिटा रहा था हवस
Nilmani Pal
4 Sept 2023 3:32 PM IST

x
छग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाने की एक नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। पीडि़ता ने मरवाही थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपी ग्राम मटियाडांड़ के निरंजन लखावत (32 वर्ष) छात्रा का स्कूल आने-जाने के दौरान पीछा करता था।
उसने बाद में झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया कि वह उसके साथ शादी करेगा। चार साल बाद छात्रा को पता चला कि युवक शादी-शुदा है। यह पता चलने पर उसने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सेमरदर्री से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध 376, 506 आईपीसी और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Next Story





