छत्तीसगढ़

होटल मैनेजर पर समोसा लेने पहुंचे शख्स ने किया हमला, अपने आदमी बुलाकर कर दी पिटाई

Nil dhankar
11 Sept 2023 2:27 PM IST
होटल मैनेजर पर समोसा लेने पहुंचे शख्स ने किया हमला, अपने आदमी बुलाकर कर दी पिटाई
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में होटल मैनेजर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बाद भी आरोपी मैनेजर की लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि आरोपियों के मन मे थोड़ा सा भी पुलिस का भय नहीं है। वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगला चौक में रतन लस्सी के नाम पर एक होटल है। सूरज 25 वर्ष होटल में मैनेजर है। रविवार को दोपहर 12 बजे रोहन रजक होटल पहुंचा और समोसा खरीदा और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान मैनेजर ने ऐसा करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर होटल से चला गया।

थोड़ी देर बाद आरोपी आधा दर्जन लोगों को लेकर फिर से होटल पहुंचा और लाठी डंडे से मैनेजर की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान एक कांस्टेबल भी मौके पर मौजूद था। पुलिस के रहने के बाद भी आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि पुलिस के समाने ही गाली गलौज करते हुए मैनेजर को पीटते रहे। फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story